पूर्णिया: एक तरफ नए मेहमान के आने की खुशी थी और दूसरी तरफ एक परिवार का सबकुछ उजड़ गया। के जिले के लाइन बाजार स्थित मंजू क्लीनिक में एक प्रसूता की मौत के बाद सोमवार को भारी हंगामा हुआ। जिस घर में किलकारियां गूंजनी चाहिए थीं, वहां अब चीख-पुकार है। मृतका की पहचान 21 वर्षीय गुड़िया कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी को अभी सिर्फ एक साल हुआ था और यह उसका पहला बच्चा था।
पूर्णिया; प्रसूता की मौत पर क्लीनिक में हंगामा; डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
सारांश
पूर्णिया के मंजू क्लीनिक में प्रसव के दौरान महिला की मौत। पति का आरोप- ऑपरेशन में कटी गलत नस, जबकि डॉक्टर ने बताया बीमारी। पढ़ें पूरी खबर।


