दिल्ली: अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो मौका देखते ही सोना-चांदी खरीदने या उसमें पैसा लगाने का प्लान बनाते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है. भैया, कुछ दिनों से चांदी की जिस चमक को देखकर आप खुश हो रहे थे, वो अब थोड़ी फीकी पड़ गई है. बाजार में पिछले कुछ दिनों से तेजी दिखा रही चांदी के दामों में मंगलवार को फिर से गिरावट दर्ज की गई है. तो क्या खरीदने का सही मौका है या अभी और इंतजार करना चाहिए? आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है.
मंगलवार, 7 जुलाई को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में तगड़ा झटका देता दिखा. चांदी का दाम 1.31% गिर गया, यानी सीधे-सीधे ₹3098 की कटौती हुई.
इसके बाद चांदी ₹2,33,001 प्रति किलो के भाव पर आ गई. सोचिए, एक दिन पहले सोमवार को ये ₹2,36,099 प्रति किलो पर बंद हुई थी.
कुल मिलाकर, ये गिरावट चांदी खरीदने वालों के लिए एक बड़ी राहत हो सकती है, लेकिन बाजार की चाल को समझना भी जरूरी है.
अलग-अलग रिपोर्ट में क्या कह रहे हैं चांदी के भाव?
अब मामला यहीं खत्म नहीं होता. बाजार में चांदी के भाव को लेकर कई रिपोर्टें सामने आई हैं और उनमें थोड़ा फर्क दिख रहा है.
बुलियंस की रिपोर्ट की मानें तो आज चांदी ₹2,36,500 प्रति किलो तक पहुंच गई. वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, मंगलवार सुबह तक चांदी का भाव ₹233158 दर्ज किया गया.
कमाल की बात ये है कि गुडरिटर्न्स ने इसे घटकर ₹2,45,000 प्रति किलो बताया है. अब आप सोच रहे होंगे कि भाई, इतने सारे रेट हैं, तो कौन सा सही मानें? असल में, ये अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग और स्पॉट मार्केट के रेट में थोड़ा बहुत अंतर होता है, लेकिन मोटा-मोटी एक ट्रेंड जरूर बताता है.
तो अगर आप वाकई में चांदी खरीदने का मूड बना रहे हैं या उसमें निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आपको अपने शहर का ताजा भाव जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि कई बार आपके शहर के लोकल मार्केट में थोड़ा-बहुत अंतर देखने को मिल सकता है.
चलिए, आपको बताते हैं देश के बड़े शहरों में 10 ग्राम, 100 ग्राम और एक किलो चांदी का क्या भाव चल रहा है.
| शहर | 10 ग्राम चांदी का भाव | 100 ग्राम चांदी का भाव | 1 किलो चांदी का भाव |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2450 | ₹24500 | ₹245000 |
| मुंबई | ₹2450 | ₹24500 | ₹245000 |
| कोलकाता | ₹2450 | ₹24500 | ₹245000 |
| चेन्नई | ₹2500 | ₹25000 | ₹250000 |
| पटना | ₹2450 | ₹24500 | ₹245000 |
| अयोध्या | ₹2450 | ₹24500 | ₹245000 |
| लखनऊ | ₹2450 | ₹24500 | ₹245000 |
| कानपुर | ₹2450 | ₹24500 | ₹245000 |
| मेरठ | ₹2450 | ₹24500 | ₹245000 |
| गाजियाबाद | ₹2450 | ₹24500 | ₹245000 |
| नोएडा | ₹2450 | ₹24500 | ₹245000 |
| गुरुग्राम | ₹2450 | ₹24500 | ₹245000 |
| चंडीगढ़ | ₹2450 | ₹24500 | ₹245000 |
| जयपुर | ₹2450 | ₹24500 | ₹245000 |
| लुधियाना | ₹2450 | ₹24500 | ₹245000 |
| गुवाहाटी | ₹2450 | ₹24500 | ₹245000 |
| इंदौर | ₹2450 | ₹24500 | ₹245000 |
चांदी की चमक अचानक फीकी क्यों पड़ गई?
अब सबसे बड़ा सवाल, आखिर चांदी के दाम क्यों गिरे? क्या हुआ ऐसा कि इसकी तेजी को ब्रेक लग गया? दरअसल, इसके पीछे ग्लोबल मार्केट का बड़ा हाथ बताया जा रहा है. मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आजकल डॉलर मजबूत हो रहा है और बाजार में कुल मिलाकर एक सुस्ती का माहौल बना हुआ है.
जब डॉलर मजबूत होता है, तो निवेशक सोना-चांदी जैसी कीमती धातुओं में खरीदारी कम कर देते हैं. उन्हें लगता है कि डॉलर में पैसा लगाना ज्यादा सेफ है.
इस पूरी पिक्चर का सीधा असर चांदी के भाव पर पड़ा है. ग्लोबल मार्केट से आए इस दबाव ने देसी बाजार में भी चांदी की कीमतें घटा दीं.
बता दें कि दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी की चार दिनों से चल रही शानदार तेजी पर फुल स्टॉप लग गया. जो चांदी शुक्रवार को ₹2,45,000 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी, वो सोमवार को ₹5,000 गिरकर ₹2,40,000 प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गई.
मतलब, जिसने शुक्रवार को खरीदी होगी, उसे तो हल्का झटका लगा होगा.
सिर्फ भारत ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की चमक थोड़ी डाउन हो गई है. वहां चांदी की कीमत घटकर 62.24 डॉलर प्रति औंस पर आ गई.
ये दिखाता है कि ये सिर्फ लोकल ट्रेंड नहीं, बल्कि ग्लोबल लेवल पर कीमती धातुओं में एक तरह का करेक्शन चल रहा है. तो भैया, अगर आप चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इन सारे फैक्टर्स पर नजर रखना जरूरी है.
बाजार कभी चढ़ता है, कभी गिरता है. समझदारी इसी में है कि सही वक्त देखकर ही कदम उठाया जाए.




































