बाढ़ में घिरी 10 लाख ज़िंदगियां, 9 लोग ज़िंदा बहे
सारांश
पश्चिम चंपारण जिले में बाढ़ से प्रभावित 27 और स्कूलों को 2 अक्टूबर तक बंद करने का आदेश जारी किया गया है। इससे पहले, जिले के 8 प्रखंडों के 58 स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया था, जिससे अब तक जिले के 12 प्रखंडों के कुल 85 स्कूल बाढ़ के कारण बंद
पश्चिम चंपारण जिले में बाढ़ से प्रभावित 27 और स्कूलों को 2 अक्टूबर तक बंद करने का आदेश जारी किया गया है। इससे पहले, जिले के 8 प्रखंडों के 58 स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया था, जिससे अब तक जिले के 12 प्रखंडों के कुल 85 स्कूल बाढ़ के कारण बंद हो चुके हैं।
बिहार में 56 साल बाद कोसी नदी और 21 साल बाद गंडक नदी में इतना अधिक पानी आया है, जिसके कारण पिछले 24 घंटों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 7 से अधिक तटबंध टूट गए हैं। पटना सहित कई जिलों में गंगा नदी का जलस्तर भी फिर से बढ़ रहा है। बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए फरक्का बराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं।
9 लोग ज़िंदा बहे, एक महिला की हृदय गति रुकने से मौत
सुपौल जिले में एक दर्दनाक घटना में शिवपुरी में अपने दादा के कंधे पर बैठी 3 साल की बच्ची तेज बहाव में बह गई। वहीं बाढ़ के सदमे से एक महिला की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। दरभंगा के किरतपुर में एक किशोर और तीन अन्य महिला-पुरुष भी बाढ़ में बह गए। सीतामढ़ी जिले के रून्नीसैदपुर और बेलसंड में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर है, जहां तीन लोग बह गए हैं।
दरभंगा में भी बांध टूटा, 25 गांव प्रभावित
दरभंगा के कुशेश्वर स्थान पूर्वी प्रखंड के पूर्वी बलान बांध सोमवार रात श्रीपुर गोबराही के पास टूट गया, जिससे भिंडुवा, सिद्धिपुर और गोबराही सहित 25 गांव प्रभावित हुए हैं। कुशेश्वर स्थान पूर्वी के CO गोपाल कुमार पासवान ने बताया कि सोमवार रात साढ़े आठ बजे बांध टूट गया, और मंगलवार को NDRF और SDRF की टीमें पहुंचकर राहत कार्य शुरू करेंगी।
स्कूली बच्चों से भरी नाव पलटी
बेगूसराय जिले में एक और घटना में, स्कूली बच्चों से भरी नाव पलट गई। नाव पर 25 से अधिक बच्चे सवार थे, लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यह घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के मखवा में बैंती-बलान नदी घाट पर हुई।
ताजा हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पढ़ें पैग़ाम वाला पर। हमारी विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पर आपको मिलेंगी बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल से जुड़ी अहम ख़बरें। पैग़ाम वाला पर हर पल की अपडेट्स और प्रमुख घटनाओं की विस्तृत जानकारी पाएं।
पैग़ाम वाला एडमिन
पत्रकारिता सिर्फ़ मेरा पेशा नहीं, मेरी ज़िम्मेदारी है। मैं हर ख़बर को सटीकता, निष्पक्षता और तेज़ी से आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ। वर्षों के अनुभव के साथ, मेरा लक्ष्य है कि पाठकों तक हर दिन ताज़ा, सही और भरोसेमंद जानकारी पहुँचे।
सभी खबरें देखें‘पैग़ाम वाला’ जैसी स्वतंत्र पत्रकारिता को आपके समर्थन की ज़रूरत है। हम किसी भी कॉर्पोरेट या राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर काम करते हैं, और हमारी रिपोर्टिंग पूरी तरह से हमारे पाठकों के सहयोग पर निर्भर है। आपका छोटा सा योगदान भी हमें सच आप तक पहुँचाने में मदद करेगा।