हेडमास्टर ने कोसी में बहा दी बच्चों की किताबें, मामला दर्ज
सारांश
सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के बीच जिन किताबों को स्कूल प्रशासन द्वारा वितरण किया जाना था। उन किताबों को हेडमास्टर द्वारा कोसी नदी में बहा दिया गया। यह हैरतअंगेज कारनामा जिले के महिषी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय कुंदह का बताया जा रहा ह

सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के बीच जिन किताबों को स्कूल प्रशासन द्वारा वितरण किया जाना था। उन किताबों को हेडमास्टर द्वारा कोसी नदी में बहा दिया गया। यह हैरतअंगेज कारनामा जिले के महिषी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय कुंदह का बताया जा रहा है। जहां शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल में भेजे गए किताबों को नदी में बहा दिया गया।
जबकि इन किताबों को स्कूल में पढ़ने वाले नौनिहालों को बांटना था। जब ग्रामीणों की नजर कोसी नदी में फेंके गए किताबों पर पड़ी। तब ग्रामीणों ने भारी मात्रा में नदी में बह रहे किताब को बाहर निकाला। ग्रामीणों की माने तो स्कूल प्रशासन की लापरवाही से किताबों को नदी में फेंक दिया गया।
इधर ग्रामीणों कि शिकायत पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने मध्य विद्यालय कुंदह के प्राचार्य सुरेश कुमार पर जलई थाना में मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें उन्होंने सरकारी संपत्ति के नुकसान पहुंचाने सहित कई अन्य गंभीर आरोप लगाया है।लेकिन बड़ा सवाल उठता है कि एक तरफ जिस तरीके से सरकार द्वारा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए सरकारी स्कूलों पर करोड़ों रुपए खर्च की जाती है।
वहीं दूसरी ओर स्कूल प्रशासन का लापरवाह सिस्टम सरकार की योजनाओं धरातल पर उतड़ने नही देती। तब इसका फलाफल क्या निकलेगा।महिषी थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ शिकायत दी गई है। जांच कर कार्यवाई की जा रही है।
ताजा हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पढ़ें पैग़ाम वाला पर। हमारी विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पर आपको मिलेंगी बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल से जुड़ी अहम ख़बरें। पैग़ाम वाला पर हर पल की अपडेट्स और प्रमुख घटनाओं की विस्तृत जानकारी पाएं।
पैग़ाम वाला एडमिन
पत्रकारिता सिर्फ़ मेरा पेशा नहीं, मेरी ज़िम्मेदारी है। मैं हर ख़बर को सटीकता, निष्पक्षता और तेज़ी से आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ। वर्षों के अनुभव के साथ, मेरा लक्ष्य है कि पाठकों तक हर दिन ताज़ा, सही और भरोसेमंद जानकारी पहुँचे।
सभी खबरें देखें‘पैग़ाम वाला’ जैसी स्वतंत्र पत्रकारिता को आपके समर्थन की ज़रूरत है। हम किसी भी कॉर्पोरेट या राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर काम करते हैं, और हमारी रिपोर्टिंग पूरी तरह से हमारे पाठकों के सहयोग पर निर्भर है। आपका छोटा सा योगदान भी हमें सच आप तक पहुँचाने में मदद करेगा।