पूर्व सीएम की पोती को हथियार के बल पर बनाया 3 घंटे तक बंधक, दरवाजे पर 6 राउंड फायरिंग
सारांश
पूर्णिया में बिहार के पूर्व सीएम भोला पासवान शास्त्री की पोती मेघा को उसके पति मनोहर ने घर में 3 घंटे तक बंधक बना लिया। बंधक बनाने से पहले घर के दरवाजे पर 6 राउंड फायरिंग भी की। जब आसपास के लोग डरकर भाग गए तो युवक घर में गया और दरवाजे को अंदर से लॉक
पूर्णिया में बिहार के पूर्व सीएम भोला पासवान शास्त्री की पोती मेघा को उसके पति मनोहर ने घर में 3 घंटे तक बंधक बना लिया। बंधक बनाने से पहले घर के दरवाजे पर 6 राउंड फायरिंग भी की। जब आसपास के लोग डरकर भाग गए तो युवक घर में गया और दरवाजे को अंदर से लॉक कर दिया। घर में उसकी सास भी थी।
दरअसल 10 साल पहले पूर्व सीएम की पोती ने सुखसेना गांव निवासी मनोहर कुमार झा से लव मैरिज किया। जिसके बाद मनोहर अपनी पत्नी के मायके में ही रह रहा था। घर बसाने के लिए सास ने दो बार व्यवसाय के लिए पैसे भी दिए, लेकिन नशे की लत ने नुकसान करा दिया।
तब पत्नी को पता चला कि उसने गलत इंसान चुन लिया। रिश्ते में खटास आने के बाद मनोहर अपने ससुराल से चला गया। दो साल बाद मनोहर मिलने आया।
मनोहर के अनुसार वो अपनी पत्नी के साथ रहना चाहता है, इसलिए आज बात करने आया था। पत्नी बात करने से इनकार कर रही थी, इसी कारण हथियार निकाला। उसने कहा मैं अब जेल में रहना चाहता हूं, उम्र कैद हो जाए। मामला के हाट थाना क्षेत्र के डीआईजी चौक का है।
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री की पोती को बंधक बनाने की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार और के हाट थाना अध्यक्ष कौशल कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। घर की घेराबंदी की।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मनोहर कुमार झा हाथ में पिस्टल लिए घर के सामने आया। फिर दहशत फैलाना के इरादे से हवाई फायरिंग की। मनोहर हाथ में पिस्टल लहराते हुए घर में घुस गया और हथियार के बल पर पत्नी को बंधक बना लिया।

मनोहर ने कहा कि हम दोनों के बीच टेंशन चल रहा था। वो दलित है और मैं ब्राह्मण। इसी को लेकर मेरे परिवार ने रिश्ता नहीं स्वीकारा। मैं दो साल बाद बात करने के इरादे से पत्नी के पास आया। मेरे हाथ में हथियार था, पर मुझे मारना होता तो जिस समय उसे बंधक बनाया, उसी वक्त मार देता।
मैं खुद को मारने आया था। मैंने खुद पर केरोसिन भी छिड़का था। मैं लड़की और उसकी मां से बात करना आया था। वे लोग बात नहीं कर रहे थे। मैं पत्नी को साथ में रखना चाहता हूं। मनाने आया था।
हमारा अफेयर 10 साल से चल रहा है। मैंने लड़की और उसके परिवार वालों को मनाने की बहुत कोशिश की।
लड़की की फुआ सुशीला भारती ने कहा कि लड़का लड़की को ट्यूशन पढ़ता था। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया। तब लड़की की उम्र 16 साल थी, लड़की को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन दोनों नहीं मानें। 2014 में दोनों की शादी कर दी गई। मगर 2 साल भी यह रिश्ता नहीं चल सका। शादी के बाद लड़का उसे अपने घर ले जाने के बजाए मायके में उसके साथ रहने लगा।
लड़की की मां शांति देवी ने दोनों को बसाने के लिए लड़के को ट्यूशन खोलने के लिए पैसे दिए। मगर लड़के ने पैसे को उड़ा दिया। किसी तरह बेटी का घर बस जाए इसके लिए कपड़े का दुकान खोलने के लिए भी रुपए दिए। मगर नशे की लत के कारण ये धंधा भी चौपट हो गया। अब लड़की उसके साथ नहीं रहना चाहती।
सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने कहा कि मौके से 6 खोखे बरामद हुए हैं। लड़के ने मुंगेर से पिस्टल खरीदी थी। जिससे फायरिंग की। लड़का अपने और लड़की के परिवार वालों से परेशान है। उसकी काउंसिलिंग की आवश्यकता है।
लड़के ने पत्नी को कमरे में बंद कर दिया था। उसके दोनों हाथ में कट्टा था। कह रहा था कोई आगे बढ़ा तो वो गोली चला देगा। पत्नी को मारने की धमकी भी दे रहा था। पति-पत्नी के बीच संबंध बेहतर नहीं थे। जिस वजह से लड़का मानसिक तनाव में था।
बीते दिनों दोनों तरफ से तलाक के पेपर भी कोर्ट में फाइल किए गए, तलाक होना बाकी है। लड़की लड़के के साथ नहीं रहना चाहती थी। दोनों अलग जाति के थे। जमीन को लेकर पिता से कहासुनी हुई थी। इन्हीं सब चीजों को लेकर लड़का मानसिक रूप से परेशान था और फिर उसने ये कदम उठाया
ताजा हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पढ़ें पैग़ाम वाला पर। हमारी विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पर आपको मिलेंगी बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल से जुड़ी अहम ख़बरें। पैग़ाम वाला पर हर पल की अपडेट्स और प्रमुख घटनाओं की विस्तृत जानकारी पाएं।
पैग़ाम वाला एडमिन
पत्रकारिता सिर्फ़ मेरा पेशा नहीं, मेरी ज़िम्मेदारी है। मैं हर ख़बर को सटीकता, निष्पक्षता और तेज़ी से आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ। वर्षों के अनुभव के साथ, मेरा लक्ष्य है कि पाठकों तक हर दिन ताज़ा, सही और भरोसेमंद जानकारी पहुँचे।
सभी खबरें देखें‘पैग़ाम वाला’ जैसी स्वतंत्र पत्रकारिता को आपके समर्थन की ज़रूरत है। हम किसी भी कॉर्पोरेट या राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर काम करते हैं, और हमारी रिपोर्टिंग पूरी तरह से हमारे पाठकों के सहयोग पर निर्भर है। आपका छोटा सा योगदान भी हमें सच आप तक पहुँचाने में मदद करेगा।