सिर से पांव तक शराब घोटाले में डूबी हुई है बी जे पी - आप नेता संजय सिंह
सारांश
नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी [https://aamaadmiparty.org] (आप) के नेता संजय सिंह [https://aamaadmiparty.org/teams/sanjay-singh/] ने जेल से छह महीने की कैद के बाद रिहा होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने भाजपा को बंगारू जनत
नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने जेल से छह महीने की कैद के बाद रिहा होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने भाजपा को बंगारू जनता पार्टी करार दिया और आरोप लगाया कि यह पार्टी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में लिप्त है।
संजय सिंह ने कहा, भाजपा सिर से पांव तक शराब घोटाले में डूबी हुई है। उन्होंने शराब कारोबारी शरद रेड्डी से खुलेआम 55 करोड़ रुपये की रिश्वत ली है। उन्होंने भाजपा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण द्वारा रक्षा सौदे में घूस लेने का भी जिक्र किया उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष कैमरे के सामने रिश्वत ले रहा था रक्षा सौदे में, जिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पूरी दुनिया ने भारत माता की रक्षा सौदे में घूस खाते हुए देखा वो पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलती है
आगे उन्होंने कहा, भाजपा ने शराब घोटाला किया, भारतीय जनता पार्टी सर से लेकर पांव तक शराब घोटाले में डूबी हुई है, याद रखना 55 करोड़ रुपए की रिश्वत खुलेआम खाई है, किससे खाई है ? शरद रेड्डी से ! शराब के कारोबारी से और उसके बारे में लिखा गया किंग पिन, तो भाजपाई पहुंचे बोले रिश्वत देनी है उसने कहा मैं तो किंग पिन हूं तो उसने कहा 55 करोड़ का पिन गाड़ो हम तुम्हें किंग बना देंगे उसने 55 करोड़ का पिन गाड़ा भाजपाइयों ने गड्डी गिनना शुरू किया उसको कहा तुम तो किंग हो-किंग हो
अपने संबोधन में, संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, अगर मुख्यमंत्री एक सामान्य आदमी है तो क्या प्रधानमंत्री कोई कानून से बाहर है क्या, पीएम भी कानून में बराबर है, दो मुकदमा हम लिखवा रहे हैं किसी राज्य में चाहे वह हैदराबाद में चाहे वह मोहाली में चाहे रोपड़ में चाहे बंगाल में चाहे तमिलनाडु में उन्होंने भाजपा की ओर से विपक्षी मुख्यमंत्रियों से इस्तीफा मांगने की मांग पर भी कटाक्ष किया और कहा कि ऐसा करने से सभी राज्यों के विपक्षी मुख्यमंत्री जेल जा सकते हैं।
दूसरी ओर, संजय सिंह ने आप के नेतृत्व की बेदाग छवि पर जोर दिया। उन्होंने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पूरी ईमानदारी और सच्चाई के साथ बाहर आएंगे। उन्होंने आप कार्यकर्ताओं से कहा की अब यह जश्न का नहीं, जंग का समय है संघर्ष के लिए तैयार हो जाओ जम के लड़ेंगे और जीतेंगे
ताजा हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पढ़ें पैग़ाम वाला पर। हमारी विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पर आपको मिलेंगी बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल से जुड़ी अहम ख़बरें। पैग़ाम वाला पर हर पल की अपडेट्स और प्रमुख घटनाओं की विस्तृत जानकारी पाएं।
पैग़ाम वाला एडमिन
पत्रकारिता सिर्फ़ मेरा पेशा नहीं, मेरी ज़िम्मेदारी है। मैं हर ख़बर को सटीकता, निष्पक्षता और तेज़ी से आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ। वर्षों के अनुभव के साथ, मेरा लक्ष्य है कि पाठकों तक हर दिन ताज़ा, सही और भरोसेमंद जानकारी पहुँचे।
सभी खबरें देखें‘पैग़ाम वाला’ जैसी स्वतंत्र पत्रकारिता को आपके समर्थन की ज़रूरत है। हम किसी भी कॉर्पोरेट या राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर काम करते हैं, और हमारी रिपोर्टिंग पूरी तरह से हमारे पाठकों के सहयोग पर निर्भर है। आपका छोटा सा योगदान भी हमें सच आप तक पहुँचाने में मदद करेगा।