तकनीक डेस्क: आजकल चारों तरफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की धूम मची हुई है। हर कोई AI असिस्टेंट बनाने में लगा है, लेकिन जब बात प्राइवेसी की आती है, तो बहुत से लोग कतराने लगते हैं। ऐसे में एक नाम है Brave Leo AI, जिसने नवंबर 2023 में दुनिया में कदम रखा। यह कोई आम AI असिस्टेंट नहीं, बल्कि Brave ब्राउज़र के साथ आने वाला एक ऐसा 'स्मार्ट साथी' है, जो आपकी प्राइवेसी का पूरा-पूरा ख्याल रखने का दावा करता है।







































